Champawat गांव से विदेश मंत्रालय तक! | UPSC Exam | Sandeep Kumar | Success Story | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर एक साधारण परिवार के बेटे ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है, जहां सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच सपनों को पंख देना आसान नहीं होता, वहीं चंपावत के सिमाड़ गांव के संदीप कुमार ने यह साबित कर दिया कि हौसले अगर मजबूत हों तो मंज़िल दूर नहीं होती। दोस्तो पहाड़ के एक टैक्सी चालक के बेटे से लेकर विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनने तक का उनका यह सफर सिर्फ एक सफलता नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुका है और सबसे बड़ी बात—उनकी ऑल इंडिया रैंक ने हर किसी को चौंका दिया है। कैसे एक छोटे से गांव से शुरू हुई यह कहानी पहुंची देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल होने तक, वीडिओ को अंत तक जरूर देखिएगा दोस्तो उत्तराखंड के चंपावत जिले के सिमाड़ गांव से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो सिर्फ एक सफलता नहीं बल्कि संघर्ष, मेहनत और सपनों की जीत की मिसाल है, जहां एक तरफ सीमित संसाधन थे, कठिन परिस्थितियां थीं, और साधारण जीवन था।

वहीं दूसरी तरफ था एक बड़ा सपना—देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में जगह बनाने का और इस सपने को साकार किया है संदीप कुमार ने जिन्होंने टैक्सी चालक के बेटे से लेकर विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनने तक का सफर तय कर दिया है। दोस्तो चंपावत के छोटे से गांव सिमाड़ में जन्मे संदीप कुमार का बचपन बेहद साधारण माहौल में बीता। संदीप कुमार के पिता पुष्कर राम एक टैक्सी चालक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद घर में कभी सपनों की कमी नहीं रही। संदीप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय सैंडला सिमाड़ से की और यहीं से उनके भीतर कुछ बड़ा करने की ललक पैदा हुई। इसके बाद संदीप कुमार चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में हुआ, जहां उन्होंने PCM विषय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। दोस्तो आर्थिक चुनौतियां आसान नहीं थीं, लेकिन संदीप ने कभी हालात को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने अपने लक्ष्य को एक ही दिशा में रखा—सरकारी सेवा में चयन। दोस्तो लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया जहां पहुंचना लाखों युवाओं का सपना होता है और फिर आया वो दिन जिसने पूरे गांव को खुशी से भर दिया। संदीप कुमार ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) की परीक्षा पास कर ली।

संदीप कुमार ऑल इंडिया लेवल पर 2016 रैंक हासिल की और अपनी कैटेगरी में 57वीं रैंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। दोस्तो यहां आपको ये भी बता दूं कि संदीप कुमार का पहला ही प्रयास था, और पहली कोशिश में मिली यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण की कहानी बयां करती है संदीप की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है उनकी माता सरिता देवी, जो एक गृहणी हैं, बेटे की सफलता पर गर्व से भावुक हैं। वहीं पिता पुष्कर राम के लिए यह पल किसी सपने के पूरे होने जैसा है। दोस्तो पूरा सिमाड़ गांव आज गर्व महसूस कर रहा है कि उनके बीच से निकला एक बेटा देश के विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है तो दोस्तों, संदीप कुमार की यह कहानी हमें एक ही संदेश देती है। हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसला मजबूत हो तो मंज़िल जरूर मिलती है। गांव से विदेश मंत्रालय तक का यह सफर सिर्फ एक सफलता नहीं, बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखता है। पावत के सिमाड़ गांव से निकली एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी, जो यह साबित करती है कि सपनों की उड़ान कभी हालातों की मोहताज नहीं होती टैक्सी चालक के बेटे संदीप कुमार ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से वह मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना हर युवा का सपना होता है। विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक संदेश है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं—अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।