उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार प्री-मानसून की बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। Heavy landslide near Jangalchatti खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद अब रुद्रप्रयाग जिले में एक और हादसा हो गया। यहां कुछ लोग केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए। इस बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग से भारी भूस्खलन की खबर आ रही है। जंगलचट्टी के पास केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से दो यात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इनका रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण यात्री चपेट में आए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।