रविवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में गायक का कार्यक्रम होना है हालांकि पुलिस ने बड़े आयोजन को लेकर संस्थान को अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार से छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। शुक्रवार को संस्थान के गेट पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे हुए थे, जिसके चलते लंबा जाम लग गया। जाम को लेकर लगातार पुलिस को फोन आने शुरू हुए तो प्रेमनगर थाने से दो पुलिसकर्मी जब जाम खुलवाने पहुंचे तो उन्होंने छात्रों और अन्य युवकों को तत्काल अपने-अपने वाहन हटाने को कहा। इस दौरान एक युवक की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया और तत्काल वाहन वहां से हटाने को कहां, लेकिन युवक नहीं माना और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। गुस्से में पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। कुछ दूरी पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिरा कर डंडे से जमकर पीट दिया। वहीं थाना प्रेमनगर में तैनात दरोगा और सिपाही दोनों ने जिस तरह से युवक को बेरहमी से पीटा उस पर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार का भी गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया, जिन्होंने इस घटना को हल्का बल प्रयोग बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players