उत्तराखंड: 15 साल की दो लड़कियों को भगा ले गया नाई की दुकान में काम करने वाला इरफान, सड़कों पर उतरे लोग

Spread the love

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरियों को भगाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़कों पर उतर गए। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। Barber Abscond two Girls in Pithoragarh आरोपी युवक समुदाय विशेष का बताया जा रहा है। जो इन किशोरियों को भगाकर बरेली ले गया था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। जबकि, आरोपी युवक फरार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, धारचूला के जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला उत्तर प्रदेश के बरेली का युवक धारचूला से दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिससे माहौल गरमा गया। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया है। जबकि, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। पिथौरागढ़ एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धारचूला के एक गांव निवासी हाईस्कूल की 15 वर्षीय दो छात्राएं एक फरवरी को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने तीन फरवरी को धारचूला पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों किशोरियों को जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला समुदाय विशेष का युवक बहला फुसलाकर बरेली ले गया है। वहीं, पुलिस टीम बरेली पहुंची और दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। जबकि, आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। इधर, सोमवार को जैसे ही इस घटना का पता धारचूला में लोगों को चला तो आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे सीमांत में लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धारचूला में दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा। स्थिति को देखते हुए धारचूला में पीएसी, पुलिस और एसएसबी तैनात कर दी गई है। एसडीएम, सीओ ने जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।