नहाते समय किशोरी का बनाया वीडियो, फिर करने लगे ब्लैकमेल..मां के आरोपों के बाद हुई गिरफ्तारी

पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक ने नहाते समय किशोरी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद वह वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता रहा। मां का आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो का फायदा उठाकर बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

Share

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक युवक ने नहाते समय किशोरी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद वह वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता रहा। Girl Obscene Video Viral in Chamoli  जिसके बाद आरोपी किशोरी को शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। युवती ने मां से जब आप बीती सुनाई, जिसके बाद युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थराली थाना पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी को थराली के एक गांव निवासी महिला ने थराली थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने थराली निवासी प्रदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर वो लगातार उसकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

बताया कि जिसकी सूचना हमें कल प्राप्त हुई साथ ही पूछने पर मेरी पुत्री ने बताया कि प्रदीप उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्त प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 07/2024 अंतर्गत धारा 376,506 भादवि व धारा 4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। थराली थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को दी गई। जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी के संभावित ठिकाने और सर्विलांस के जरिए पुलिस की टीम रुद्रपुर पहुंची। जहां पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। एसपी चमोली ने बताया कि महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।