परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे माही, करेंगे कैंची धाम के दर्शन..पत्नी साक्षी को देंगे बर्थडे का खास तोहफा

इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग उत्तराखंड पहुंचे है। बताया जा रहा है माही पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन भी उत्तराखंड में मना सकते हैं।

Share

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni reached Uttarakhand पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और अपने कुछ दोस्तों के साथ नैनीताल पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। एमएस धोनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन भी उत्तराखंड में मना सकते हैं। इसके लिए उन्होंने खास सरप्राइज भी तैयार किया है। खबरों के अनुसार धोनी भवाली से कैंची धाम होते हुए रानीखेत को निकल गए। धोनी की पत्नी ने स्टेटस में बर्थ डे वीक लिखते हुए सूर्यास्त के समय पहाड़ों की लालीमा की फोटो भी पोस्ट की है। उल्लेखनीय है कि धोनी के पूर्वजों का गांव अल्मोड़ा जिले में ही है। क्रिकेट की दुनिया में छाने के बाद धोनी कभी गांव नहीं आए हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से इन सभी की वापसी की टिकट बुक होने की खबर है। इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा भी जा सकते है। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है। धोनी की पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को बर्थडे है।