उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। भद्रकाली पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर आगे ढालवाला मार्ग पर तीर्थयात्रियों से भरी एक 60-सीटर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। Bus Accident In Tehri इस दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खड़े दो स्थानीय चचेरे भाइयों की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर (RJ 18 PB 1409) की यह बस नीलकंठ महादेव मंदिर और जानकी सेतु क्षेत्र से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जैसे ही बस भद्रकाली मोड़ के पास तीव्र ढलान पर पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और मोड़ पर स्कूटी सवारों को बचाने के प्रयास में बस बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय गणेश विहार गंगानगर, ऋषिकेश के निवासी शुभम (को 26 वर्ष) और उनका चचेरा भाई ऋषभ (34 वर्ष) सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर बैठे हुए थे। अनियंत्रित बस सीधे उनके ऊपर पलट गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही जान चली गई।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players