अब RTO में नहीं लगेगी लंबी लाइन!QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी! | Uttarakhand News

Spread the love

हरिद्वार के परिवहन कार्यालय में आम जनता की सुविधा के लिए खास चैट बोट और टोकन सिस्टम की नई पहल की गई है। जिसका लाभ विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय में पहुंचने वाले लोग ले रहे हैं। कार्यालय के वेटिंग रूम में टोकन डिस्प्ले सिस्टम लगाया गया है। जिससे प्रत्येक लाभार्थी को टोकन के माध्यम से अपनी बारी का इंतजार खड़े रहकर नहीं करना पड़ता और स्क्रीन पर नाम प्रदर्शित होने पर ही उसे संबंधित खिड़की पर पहुंचना होता है। इसके अलावा एक विशेष चैट बोट का अभिनव प्रयोग भी किया गया है, जिसे स्मार्टफोन से स्कैन कर वाहन रजिस्ट्रेशन ड्राइविंग लाइसेंस लाइसेंस नवीनीकरण स्वामित्व ट्रांसफर जैसी तमाम सेवाओं के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एआरटीओ निखिल शर्मा ने कहा कि इन दोनों सेवाओं का बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं अभी इसकी शुरुआत हरिद्वार कार्यालय में की गई है आने वाले समय में इस विभाग के अन्य कार्यालय में भी शुरू किए जाने की योजना है।