सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर PM मोदी की नजर, मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन का जायज़ा लेने के उपरांत की समीक्षा बैठक

सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लेने के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (से.नि) वी.के सिंह ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (से.नि) वी.के सिंह ने आज सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लेने के उपरांत राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक ली। Uttarkashi Tunnel Accident Rescue update इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एजेंसी आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे रहें। हम सब का यह प्रयास हो की फंसे श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। फंसे श्रमिकों को निकालने हेतु हर संभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टनल में फंसे श्रमिकों का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा अंदर श्रमिकों की मांग अनुसार हर संभव सामग्री उपलब्ध कराई जाए। हर दिन डॉक्टरो से उनकी बात करवाई जाए। साथ ही श्रमिकों एवं उनके परिजनों के बीच निरंतर संवाद कायम करवाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों को भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। मुख्यमंत्री ने कहा श्रमिकों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहे। हम सभी की प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। सीएम धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने राहत बचाव कार्य में जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस जवानों स्वास्थ्य कर्मियों एवं इंजीनियरों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में रात-दिन जुटे श्रमिकों से भी बात की। उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत से रेस्क्यू कार्य सफलता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि टनल में फंसी बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने में श्रमिकों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में रात-दिन जुटे श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है।