पुलिस चौकी प्रभारी हादसे का शिकार | Uttarakhand News

Spread the love

ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विनोद भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे। Road Accident Sub Inspector Died सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा बीती रात थाना मुनि की रेती से ड्यूटी पूरी कर अपने वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद चल सका। बताया गया कि बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी से पहले उनका निजी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। विनोद शर्मा रानीपोखरी के रहने वाले थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। विनोद कुमार शर्मा पूर्व में भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस विभाग में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। उनके असमय निधन पर पुलिस महकमे में शोक की लहर है।