इंटरनेट पर चंपावत से जो घटना सामने आई है। वह हर किसी को चौंकाने का काम कर रही है। गाय-भैसों को तेंदुए ने कुछ नहीं किया। लेकिन सोमवार दोपहर जब स्थानीय निवासी द्वारिका सिंह के परिवार के लोग गाय-भैसों को चारा खिलाने आए तो उन्हें पता भी नहीं लगा कि तेंदुआ वहीं बैठा है। क्योंकि तेंदुआ गाय-भैसों के साथ इस तरह बैठा था। जैसे कि वह तेंदुआ हो ही न। जब तेंदुए के कोई हरकत न करने पर शख्स को खबर नहीं लगी कि अंदर कोई और भी है, तो उसने कंफर्म करने के लिए फोन की टॉर्च जलाई और जैसे ही रोशनी तेंदुए पर पड़ी, वह एक कोने में शांति से बैठा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही बंदे की सांस अटक गई। वह इधर-उधर भागने लगा। इस बीच तेंदुए को भी मौका मिल गया और वह तेबले से भाग निकला।