Uttarakhand में गर्मी का रेड अलर्ट! | Heat Wave | Weather Alert | Temperature | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, उत्तराखंड में अब गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। देहरादून से लेकर हल्द्वानी और रुद्रपुर तक मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई शहरों के लिए हीट वेव और रेड अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक उत्तराखंड के छह शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। यानि आने वाले दिन लोगों पर भारी पड़ने वाले हैं। पहाड़ों के राज्य उत्तराखंड में जहां कभी गर्मी राहत देती थी। अब वहां मैदानी इलाकों जैसी झुलसाने वाली तपिश महसूस की जा रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है, कैसे उत्तराखंड में अलर्ट कर दिया गया। क्या है मौसम विभाग का अनुमान और आशंका। बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में गर्मी लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रही है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दोस्तो उत्तराखंड में खासकर मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तेज तपिश और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोस्तो जहां बीते मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले एक सप्ताह तक मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है। अनुमान है कि अगले 7 दिनों तक 6 शहरों देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, रुड़की आसपास के क्षेत्रों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी के बीच हल्द्वानी में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। पिछले एक सप्ताह से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इंदिरा नगर की छोटी सड़क, बड़ी सड़क, मोहम्मदी चौक और दुर्गा मंदिर समेत करीब एक दर्जन क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। लगभग 10 हजार लोग इस संकट से प्रभावित हैं। लोग सरकारी टैंकरों के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं, जबकि कई परिवार आसपास से पानी लाकर काम चला रहे हैं।

दोस्तो गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऊर्जा निगम अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन ले रहा है। लेकिन मौसम को लेकर क्या कहना है मौसम विभाग का वो भी देख लीजिए। दोस्तो भीषण गर्मी, पानी की कमी और बिजली कटौती ने प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को जल्द प्रभावी कदम उठाने होंगे। दोस्तो, फिलहाल उत्तराखंड में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में लोगों को अभी राहत मिलने वाली नहीं है। देहरादून से लेकर हल्द्वानी और रुद्रपुर तक हीट वेव का खतरा बना हुआ है और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है।भीषण गर्मी के साथ पानी का संकट और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस तपती गर्मी से लोगों को राहत कब मिलेगी और प्रशासन हालात से निपटने के लिए कितनी तैयार है?फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है। दोस्तो, फिलहाल उत्तराखंड को अभी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।मौसम विभाग ने साफ तौर पर अगले दो दिनों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है और कई मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें। दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।क्योंकि आने वाले दिन और ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं।फिलहाल मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।