खनन माफियाओं पर भड़कीं Ritu Khanduri ! रात में किया औचक निरीक्षण | Kotdwar | Uttarakhand News

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड और विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कलालघाटी, कोटद्वार स्थित मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए देर रात्रि स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की भूमि में किसी भी प्रकार का अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे, जिनके अनुपालन की समीक्षा हेतु उन्होंने स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया।