रुद्रप्रयाग में सड़क पर मचा हड़कंप!घायल नंदी ने गाड़ियों पर किया हमला!| Uttarakhand News

Spread the love

रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास पर उस समय भारी हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक सांड दर्द के मारे बेकाबू हो गया। काला पहाड़ बैंड के पास हुई इस दुर्घटना में नंदी का एक सींग टूट गया और उसके पैर व कमर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक पीड़ा के कारण बेकाबू हुए नंदी ने सड़क पर दौड़ते हुए वहां से गुजर रहे वाहनों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से भारी मशक्कत के बाद बेकाबू नंदी को सुरक्षित रूप से काबू में किया, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय भेजा गया।