Rudrapur आस्था के साथ खिलवाड़ या साजिश? | Udham Singh Nagar | Religious Issue | Uttarakhand News

Spread the love

क्या खाकी की आड़ में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है? कैसे मंदिर के गेट पर कटे हुए हुए बकरे के अवशेष फेंकने वाला कोई आम शख्स नहीं, बल्कि कानून का रक्षक निकला? और जब जांच हुई तो ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। बताउंगा आपको पूरी खबर कैसे खाकी पर ही लगा बड़ा दाग कॉनस्टेबल हुआ गिरफ्तार। दोस्तो देवभूमि में हुई एक शर्मनाक घटना के बारे में बताने के लिए आया हूं, देखिए ना अब क्या क्या होने लगा है। उत्तराखंड की देवभूमि वाली छबी को खराब करने के लिए यहां माहौल को तनाव में बदलने के लिए और हैरानी तो तब होती है। जब ऐसा करने का कारोप किसी और पर नहीं एक पुलिस कर्मी पर लगे हों। दोस्तो उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामले में घर के बाहर बकरा काटने और उसके अवशेष मंदिर के गेट पर फेंकने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी के पुलिसकर्मी होने की जानकारी मिलने पर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। दोस्तो ऊधम सिंह नगर जिले में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भूतबंगला इलाके का है, जहां भगवान वाल्मीकि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने बकरे के अवशेष मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही वाल्मीकि समाज के लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल दोस्तो, 29 मई को बकरीद के दिन दोपहर करीब एक बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बकरे के अवशेष और गंदगी पाई गई। मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनमें नाराजगी फैल गई।

दोस्तो स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह काम जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया गया था। घटना की सूचना तेजी से पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के बाहर एकत्र होने लगे। दोस्तो शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर के पास रहने वाले अजीम नामक युवक ने अपने घर के सामने बकरे की कुर्बानी दी थी। आरोप है कि कुर्बानी के बाद उसने बकरे के अवशेष मंदिर के मुख्य द्वार के पास फेंक दिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में वैमनस्य पैदा कर सकती हैं और धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। मोहल्ले के लोगों और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और खुद को उत्तराखंड पुलिस का कर्मचारी बताते हुए लोगों को डराने की कोशिश की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने यह दावा किया कि पुलिस विभाग में होने के कारण उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ ही उसने विरोध करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने तक की धमकी दी।।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएग।

दोस्तो मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में जुटी टीम ने फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्र किया। पुलिस के अनुसार, फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इधर दोस्तो पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता बताई है, लेकिन दोस्तो उत्तराखंड देवभूमि है यहां मंदिर के बाहर मांस फेंककर क्या लोगों की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ किया जा रहा है या फिर ये कोई साजिश का हिस्सा है।