नैनीताल जिले में लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास बच्चों से भरी स्कूली बस में अचानक आग लग गई। School Bus Caught Fire In Haldwani घटना के समय बस में 35 बच्चे सवार थे। आग लगते ही बस में धुआं फैल गया। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक परिचालक ने आनन-फानन में बस रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बस के इंजन की तरफ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते बस से धुआं निकलने लगा। इसके बाद तत्काल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया और सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल बस एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। बच्चों को बाद में दूसरी बस से स्कूल भेजा गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players