उत्तराखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में कोहरा बढ़ा सकता है परेशानी

उत्तराखंड सुबह और शाम के समय शीत लहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

Share

उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में पहाड़ों का तापमान माइनस में पहुंच जाएगा।  Uttarakhand Weather Report 9th December लोग सुबह शाम ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दिन के समय धूप सेंक रहे है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगने से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे वाहन सुबह और शाम के समय लाइट जलाकर चल रहे हैं और वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा लग सकती है। जबकि मौसम विभाग ने अन्य जनपदों में मौसम शुष्क होने का अनुमान जताया है। वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां सुबह और शाम कोहरा लग सकता है। जबकि आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। सोमवार तक ताजा पश्चिमी विक्षोभकी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है। इन दिनों शीत लहर में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय चटख धूप भले ही ठंड से राहत दिला रही हो लेकिन सुबह और शाम के समय चल रही शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा रखी है।