मौसम अपडेट: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, कोहरा और पाला बढ़ाएंगे मुश्किल; कोल्ड डे अलर्ट

गुरुवार को प्रदेश भर में बारिश या बर्फबारी को लेकर तो कोई अलर्ट नहीं है लेकिन इसके बावजूद मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जनपदों में भी न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना दिखाई दे रही है।

Share

कई दिनों से उत्तराखंड में जारी कड़ाके की ठंड के बीच जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather 11 January दिन भर गलन वाली सर्दी के बीच रोज मर्रा के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में बारिश या बर्फबारी को लेकर तो कोई अलर्ट नहीं है लेकिन इसके बावजूद मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जनपदों में भी न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना दिखाई दे रही है। जहां मैदानी जनपदों में कोहरा आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा तो पर्वतीय जनपदों में पाले को लेकर एहतियात बरतनी होगी।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी जिलों खासतौर पर हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घना कोहरा छाए रह सकता है। जबकि इन स्थितियों के कारण कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में खासी कमी भी रिकॉर्ड की जा सकती है। इसी तरह पर्वतीय जनपदों के लिए भी मौसम विभाग ने पाले को लेकर चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को पहाड़ों पर यात्रा करने के दौरान खास एहतियात बरतनी होगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैं।