क्या आस्था की यात्रा में शस्त्रों का प्रदर्शन उचित है? क्या धार्मिक परंपराओं के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर तलवारबाजी की इजाजत दी जा सकती है? और क्या कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद अब हेमकुंड साहिब यात्रा की मर्यादा को लेकर नए सिरे से सवाल खड़े हो गए हैं? क्या कर्णप्रयाग की घटना एक चेतावनी है? क्या पवित्र यात्रा मार्गों पर बढ़ती ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती जरूरी है? और आखिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को क्या हिदायत दी है? दोस्तो सबसे पहले मै आपको ये साफ कर दूं और बता दूं कि मै किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के मकसद से ये खबर या कुछ सवाल नहीं कर रहा हूं, ना ही कोई विशलेषण मै कानुन व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ सवाल करने के लिए आया हूं। मेरी खबरों को धर्म के चश्मे को उतार कर देखिएगा, दोस्तो अब जब ये तस्वीर पूरे देश ने देखी तो अपने-अपने तरीके से विश्लेषण भी करने लगे लेकिन मामला कहां से शुरू हुआ था और अब कैसे हेमकुंड हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने दी है हिदायत। दोस्तो मै हिदायत दिखाउं उससे पहले आपको एक वीडियो दिखाना चाहता हूं। दोस्तो कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि सिख धर्म में शस्त्रों का महत्व धर्म और मानवता की रक्षा के लिए है, न कि उनके प्रदर्शन या दुरुपयोग के लिए, ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, शांति और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है। दोस्तो ये उस घटना के लिए कहा जा रहा है जब मंगलवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए निहंगों ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित कर्णप्रयाग में जमकर उत्पात मचाया था। मामूली विवाद के बाद इन्होंने सड़क को युद्ध का मैदान बना दिया था। तलवारों से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए थे।
इस घटना की देश भर में आलोचना हुई थी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट ने भी घटना की निंदा करते हुए सिख श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। दोस्तो गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है। दोस्तो ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है, जिसकी पहचान देश-दुनिया में देवभूमि के रूप में है. यहां श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, मां गंगोत्री, मां यमुनोत्री सहित अनेक पवित्र तीर्थस्थल स्थित हैं। इन्हीं पावन स्थलों में श्री हेमकुंड साहिब का भी विशेष धार्मिक महत्व है, लेकिन दोस्तो आखिर देवभूमि की छबी को खराब करने का दुशाहस क्यों कुछ लोग कर रहे हैं। दोस्तो इससे पहले भी कई बार ऐसा तस्वीरें और निहंगों का देवभूमि में तांडव सुर्खियां बन चुका है पिछले साल ही कुछ ऐसा हुआ था और इस साल कुछ ऐसा बड़ा देखने को मिला है, तो सवाल सिर्फ कर्णप्रयाग की एक घटना का नहीं है, सवाल देवभूमि की पहचान और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी है। क्या आस्था के नाम पर कानून को हाथ में लेने की इजाजत दी जा सकती है? क्या धार्मिक प्रतीकों और शस्त्रों का प्रदर्शन सार्वजनिक व्यवस्था से ऊपर हो सकता है? और क्या बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर अब प्रशासन को और सख्ती नहीं दिखानी चाहिए?हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अपना संदेश साफ कर दिया है कि शस्त्र धर्म और मानवता की रक्षा के लिए हैं, उनके दुरुपयोग के लिए नहीं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इस संदेश को सभी श्रद्धालु आत्मसात करेंगे?आखिर देवभूमि में आने वाला हर व्यक्ति यहां की शांति, मर्यादा और परंपराओं का सम्मान करेगा या फिर ऐसी घटनाएं उत्तराखंड की छवि को बार-बार चोट पहुंचाती रहेंगी?