नीती घाटी में आई भीषण आपदा में लापता BRO जवान का 12 दिन बाद शव बरामद

Spread the love

नीती घाटी के तमक क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता सीमा सड़क संगठन (BRO) के हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद मिल गया है। Niti Valley Tamaknala Disaster शनिवार को रेस्क्यू टीमों ने उनका शव भलागांव और लाता गांव के पास धौलीगंगा नदी के किनारे से बरामद किया। ज्ञात हो कि बीते 10 अगस्त 2026 को तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण भारी मलबा और सैलाब आया था। इस हादसे के बाद से ही बीआरओ के हवलदार पंकज सिंह लापता चल रहे थे। आपदा के तुरंत बाद से ही गढ़वाल स्काउट आर्मी, 20 एडी यूनिट के जवानों, स्थानीय पुलिस और खोजी कुत्तों की मदद से एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। धौलीगंगा नदी के तेज बहाव और भारी मलबे के कारण रेस्क्यू टीम को खोजबीन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार 12 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर बरामद कर लिया गया।