नैनीताल जिले के हल्द्वानी से उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। Police Constable Died Haldwani हल्द्वानी के चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने नाइट ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। पुलिस जवान ने मौके पर ही दम तोड दिया। कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल आशिक अली पुत्र शाहिद अली (उम्र 40 वर्ष) हल्द्वानी से रात की ड्यूटी कर सोमवार सुबह सितारगंज स्थित अपने घर जा रहा था। तभी चोरगलिया बाजार नंबर एक के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कांस्टेबल नीचे गिर पड़ा और ऊपर से ट्रॉली गुजर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में कांस्टेबल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने पहले ही मौत होने की बात कही। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम को सक्रिय किया गया। वहीं, काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। जबकि, चालक की तलाश की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players