सतपुली में दर्दनाक घटना, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | Uttarakhand News

Spread the love

पौड़ी के सतपुली के निकट रेतपुर भिताड़ा पुल से लटककर एक युवक ने आत्महत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 112 के माध्यम से शनिवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक पुल पर लटका हुआ है। युवक की पहचान पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र ग्राम रेतपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई । पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर युवक ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें सतपुली थाने व थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।