उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। Road Accident In Dehradun यहां देर रात्रि बाइक व कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई हादसे में मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई जबकी गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार दो लोग माजरी ग्रांट चौक हरिद्वार हाईवे पर यू टर्न लेते हुए फतेहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी की दोनों लोग छिटक कर सड़क पर जा गिरे। टक्कर लगने पर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई बताया कि मृतकों की पहचान वीरम पाल (45) पुत्र नाथूराम निवासी फतेहपुर और हरीश राम (48) पुत्र हयात राम निवासी श्रीकोट बागेश्वर के रूप में हुई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players