स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर हंगामा! भर्ती की मांग पर बड़ा विरोध!| Uttarakhand News

Spread the love

भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन मंगलवार को उस समय अचानक उग्र हो गया, जब स्वास्थ्य मंत्री के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान चार महिला प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों महिलाओं को पुलिस और प्रशासन के वाहनों से तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल और प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।