पेपर लीक और देशभर में हो रहा हंगामा, कांग्रेस का सरकार पर निशाना | Uttarakhand News

Spread the love

नीट पेपर लीक को लेकर आज सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी छात्र-छात्राओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र व कांग्रेस कार्यकर्ता गैरसैंण के रामलीला मैदान में एकत्र हुए, जहां से वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे से डाकबंगला रोड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां छात्रों ने एक घण्टे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मांग पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।