Uttarakhand बारिश और बर्बादी.. तस्वीरें डरा देंगी! । Monsoon । Heavyrain । Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश ने नदियों-नालों को उफान पर ला दिया है, तो मैदानों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगह सड़कें मलबे से पट गई हैं, कहीं आवाजाही प्रभावित है तो कहीं तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कैसे बारिश से बेहाल हो गया उत्तराखंड बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो ये तस्वीर बता रही है कि उत्तराखंड में मानसून की बारिश से पहाड़ों पर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर भूस्खलन और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन और बाराती सड़क बंद होने के कारण करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलते नजर आ रहे है। त्रियुगीनारायण धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी मार्ग बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। अजब है मौसम का मिजात। अब बात दोस्तो उधम सिंह नगर जिले की यहां रुद्रपुर में हुई महज दो घंटे की बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। दोस्तो दुकानों के बाहर और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से व्यापारियों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि कई व्यापारियों ने हाल ही में बनी सड़क और अधूरी नालियों को जलभराव का मुख्य कारण बताया है। दोस्तो करीब दो घंटे की बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। बारिश के बाद शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह जलमग्न हो गया। कई दुकानों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे व्यापारियों को सामान सुरक्षित करने की चिंता सताने लगी। स्थिति को देखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सुबह से ही लगातार व्यापारियों को सतर्क करते रहे। गुरमीत सिंह उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष। दोस्तो देवभूमि हरिद्वार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच हरिद्वार में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। घंटे भर की तेज बारिश के बाद शहर की कई निचली सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि लंबे समय बाद हुई बारिश ने आम लोगों के चेहरे खिला दिए। बच्चे बारिश में मस्ती करते नजर आए, वहीं किसानों ने भी इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया।

दोस्तो कहीं लोग मौसम का आंनद ले रहे हैं तो कही बारिश ऐसी बरस रही है कि परेशानियों का अंबार है। इधर मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी सक्रिय रहेगा और अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। तो दोस्तों, उत्तराखंड में मानसून की बारिश जहां कुछ जगह राहत लेकर आई है, वहीं कई इलाकों में यही बारिश आफत बनकर टूट रही है। पहाड़ों में भूस्खलन, बंद सड़कें और मुश्किल सफर लोगों की परीक्षा ले रहे हैं, तो मैदानों में जलभराव ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोस्तो रुद्रप्रयाग से लेकर रुद्रपुर और हरिद्वार तक तस्वीरें साफ बता रही हैं कि बारिश का असर अब जनजीवन पर सीधा पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में जरूरत है कि लोग सतर्क रहें, नदी-नालों के पास जाने से बचें और पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से पहले प्रशासन की एडवाइजरी जरूर देखें। फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी और आपकी भी है—सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और मौसम की हर अपडेट पर नजर बनाए रखें।