जोशी के गढ़ में विकास गायब! | CM Dhami । Uttarakhand News | Sunil Uniyal Gama | Ganesh Joshi

Spread the love

विधानसभा चुनावों से पहले विकास की हकीकत भी खुलकर सामने आने लगी है। मसूरी विधानसभा से विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अपना क्षेत्र ही विकास से महरूम नज़र आ रहा है, जिसकी पोल खुद बीजेपी के ही नेता सुनील उनियाल गामा खोलते हुए नज़र आये. गामा का कहना है कि उन्होंने मसूरी विधानसभा के कई क्षेत्रों का निरिक्षण किया है। जहाँ पर सरकार ने बजट और टेंडर दोनों स्वीकृत कर दिए है, लेकिन कार्य आवंटित होने के कई साल बाद भी धरातल पर कुछ नहीं है, जिसका जवाब अधिकारियो और ठेकेदार को देना होगा, नहीं तो फिर मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग की जाएगी।