उत्तराखंड में इन दिनों गुलाबी ठंड से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। साथ ही प्रदेश के हिल स्टेशनों में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। Uttarakhand Weather Update 21 October वहीं आज फिर एक बार मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश होने का अंदेशा जताया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
पहाड़ों में सुहाने मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। धामों के कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव आने के बाद लोगों के गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। प्रदेश में दिन और रात में तापमान में अंतर बढ़ गया है। वहीं तापमान गिरने के कारण सुबह, शाम और रात को हल्की ठिठुरन पड़ने लगी है। जबकि बीते दिनों प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिस कारण निचले इलाकों में तापमान में गिरावट आ गई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी हो रही है।