उत्तराखंड में कल करवट बदलेगा मौसम, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

Share

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। वहीं प्रदेश में इन दिनों चटक धूप से खिल रही है और सुबह-शाम आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं। Uttarakhand Today Weather Update अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के डेरा डालने की आशंका जताई गई है। जबकि, गुरुवार से प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने और तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय होता दिख रहा है। इस कारण बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। उच्च हिमालयी जोन में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इससे मैदानी इलाके के मौसम में बदलाव की संभावना है। बढ़ती गर्मी पर कुछ लगाम लगेगी। वैसे मैदानी क्षेत्र के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों मैं भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय कुछ क्षेत्रों में अभी ठंडक बरकरार है। प्रदेश में पिछले करीब एक हफ्ते से कहीं भी तेज बारिश या भारी बर्फबारी देखने को नहीं मिली है और अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को मौसम शुष्क ही मिला है।