हल्द्वानी शुद्धीकरण पर सियासत क्यों?अजय टम्टा ने कांग्रेस को घेरा! | Uttarakhand News

Spread the love

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान के ‘शुद्धीकरण’ को लेकर देश और राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पलटवार किया है। टम्टा ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस इस संवेदनशील मामले के जरिए केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रही है। हल्द्वानी का रामलीला मैदान हमेशा से ही सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों के लिए खुला रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति हमेशा से सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग पर आधारित रही है। कांग्रेस जातिगत भावनाओं को भड़काकर देवभूमि के सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करना चाहती है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।