रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण पर बड़ा एक्शन! मुफ्ती की गिरफ्तारी, CM धामी का संदेश! | Uttarakhand News

Spread the love

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मौलाना मुफ्ती मुजीब अहमद अजहरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Rudrapur Inflammatory Speech Case बारावफात जुलूस के दौरान मदरसों को बंद किए जाने की कार्रवाई को लेकर दिए गए उनके इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ‘देवभूमि’ उत्तराखंड में कानून हाथ में लेने और धमकी देने की राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि राज्य किसी के दबाव या धमकी से नहीं बल्कि देश के संविधान से चलेगा और माहौल बिगाड़ने वाली इस खास मानसिकता के खिलाफ आगे भी सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।