Anurag Dobhal अपहरण की धारा,अब क्या होगा अंजाम? | UK07 Rider | Court Case | Uttarakhand News

Spread the love

अनुराग डोभाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं!जमानत के महज 24 घंटे बाद फिर गिरफ्तारी, इस बार अपहरण की धारा ने पूरे मामले को और संगीन बना दिया!पारिवारिक विवाद से शुरू हुआ मामला अब गंभीर आरोपों तक पहुंच चुका है—आखिर पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि ‘बाबू भैया’ को दोबारा गिरफ्तार करना पड़ा?कोर्ट में आधी रात पेशी के बाद जेल भेजे गए अनुराग, अब सबसे बड़ा सवाल—इस पूरेमामले का अगला अंजाम क्या होगा? दोस्तो लाइक्स, व्यूज और सोशल मीडिया की चकाचौंध जब किसी के सिर पर हावी हो जाती है, तो कानून का खौफ खत्म हो जाता है। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि रसूख चाहे कितना भी बड़ा हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है! मशहूर यूट्यूबर ‘UK07 राइडर’ यानी अनुराग डोभाल की मुश्किलें अब सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं! दोस्तो जिस अनुराग डोभाल को पुलिस चौकी में हंगामे के मामले में बुधवार को ही बेल मिली थी, उसे 24 घंटे के भीतर देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दोबारा धर दबोचा है। इस बार आरोप बेहद संगीन हैं। मुकदमे की जांच में अब अपहरण यानी किडनैपिंग की धारा 140(1) जोड़ दी गई है! अनुराग के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की नीयत से किडनैप किया गया, गाड़ी के नीचे कुचलने की कोशिश की गई और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया। आखिर पारिवारिक झगड़े की ये आग किडनैपिंग और हत्या की साजिश तक कैसे पहुंच गई?

दोस्तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ‘बाबू भैया’ के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल का जलवा अब सलाखों के पीछे दम तोड़ता नजर आ रहा है। आपसी पारिवारिक कलह में अपने ही साले की बेरहमी से पिटाई करने वाले अनुराग डोभाल पर पुलिस ने अब शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। पुलिस की तफ्तीश में जो सबूत सामने आए हैं, उसके आधार पर मुकदमे में अब अपहरण की धारा 140(1) और धारा 3(5) बढ़ा दी गई है। इसके तुरंत बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने प्रेमनगर के सुद्धोवाला इलाके से अनुराग डोभाल समेत उसके चार साथियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को कुछ ऐसे समझिए– दोस्तो, केस में बड़ी धाराएं शिकायतकर्ता राज सिंह चौहान (यूट्यूबर की पत्नी रितिका के चचेरे भाई)। केस में बड़ी धाराएं, संगीन आरोप हरिद्वार बाईपास रोड पर जबरन कार में खींचना, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास, रॉड से हमला। केस में बड़ी धाराएं, नई धाराएं विवेचना के बाद मुकदमे में किडनैपिंग (धारा 140-1 BNS) जोड़ी गई। दोस्तो शिकायत के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका चौहान के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के बहाने साले राज चौहान को हरिद्वार बाईपास पर बुलाया था। लेकिन वहां बातचीत के बजाय खूनी खेल शुरू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि अनुराग डोभाल अपने साथ 25-30 बाउंसर और गुंडे लेकर आया था। राज को जबरन गाड़ी में ठूंसा गया, पिस्तौल और चाकू दिखाकर धमकाया गया और फोन का पासवर्ड न देने पर उसे जान से मारने की नीयत से कार के पहियों के नीचे कुचलने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल राज चौहान का मेडिकल रिपोर्ट भी अब उनकी बहन रितिका ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

दोस्तो मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद माहौल न बिगड़े, इसलिए भारी सुरक्षा घेरे के बीच आधी रात को ही अनुराग डोभाल को देहरादून कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर ‘सिस्टम’ हिलाने का दावा करने वाले यूट्यूबर का पूरा रसूख इस वक्त धराशायी हो चुका है। दोस्तो यूट्यूब की दुनिया से निकलकर क्राइम की फाइलों में दर्ज हुए अनुराग डोभाल के इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई यह हमला पहले से प्लान था? क्या रसूख के नशे में चूर यूट्यूबर ने कानून को अपने हाथ में लिया? पुलिस अब घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ियों और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। दोस्तो देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद अनुराग डोभाल की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं क्योंकि पुलिस बाकी फरार बाउंसरों पर भी शिकंजा कस रही है।