Uttarakhand BJP: भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, हाईकमान ने फिर जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें उत्तराखंड इकाई के पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम भी शामिल है।

Share

राज्यसभा के उम्मीदवारों को लेकर जारी सूची में भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है। Mahendra Bhatt Rajya Sabha candidate पार्टी हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा सीट के लिए चुन लिया है। यह सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है। रविवार शाम को भाजपा ने इसकी सूची जारी की है। इससे पहले महेंद्र भट्ट चमोली के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक भी रहे चुके हैं। हालांकि, 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में महेंद्र भट्ट बतौर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना तय है।

महेंद्र भट्ट का जन्म 1971 में ब्राह्मण थाला चमोली में हुआ। उन्होंने 1991 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। साल 1991-96 तक वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहसचिव रहे। इसके बाद 1994 से 98 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में टिहरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री के पद पर काम किया। 1998 में वह बीजेपी युवा मोर्चा के सचिव बनाए गए। एबीवीपी के छात्र नेता रहे महेंद्र भट्ट राम जन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन तक पौड़ी जेल में रहे। उत्‍तराखंड राज्‍य आंदोलन में भी उन्हें पौड़ी की ही जेल में पांच दिनों तक रहना पड़ा था। महेंद्र भट्ट ने माध्यमिक शिक्षा ऋषिकेश स्थित भरत भरत मंदिर इंटर कालेज से की और उच्च शिक्षा पं ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय से हासिल की।