सनसनीखेज: गैरसैंण के विद्यालय परिसर के पास शिक्षक का मिला जला शव, मचा हड़कंप

गैरसेंण विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कुनिगाड़ में शिक्षक का जला हुआ शव मिला है। पास ही में एक डीजल का केन भी बरामद हुआ है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Share

चमोली जिले के गैरसेंण विकासखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कुनिगाड़ क्षेत्र में एक शिक्षक का शव जली हुई हालत में मिला है। शिक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। Teacher Death In GIC Kunigad Gairsain पास ही में एक डीजल का केन भी बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टीचर राजकीय इंटर कॉलेज कुनिगाड़ में तैनात था। वह अंग्रेजी के प्रवक्ता थे। टीचर की पहचान कनक लिंगवल उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई है। कनक लिंगवल टिहरी जनपद के ही रहने वाले थे।

सुबह जब कुछ बच्चे दौड़ लगाने व अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्कूल परिसर पहुंचे तो उन्होंने उक्त शिक्षक के जले हुए शव को देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने थाना गैरसैंण को सूचित किया। थाना अध्यक्ष गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि एक व्यक्ति के शव के विद्यालय में मिलने की सूचना आज सुबह 8 बजे के लगभग थाना गैरसैंण को प्राप्त हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति का शव विद्यालय पड़ा हुआ था। शव की कुछ दूरी पर एक डीजल केन पड़ा हुआ था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह व्यक्ति इसी विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत था।