उधम सिंह नगर में शीत लहर का सितम, बढ़ी ठंड..तीन दिन के लिए स्कूल हुए बंद

मौसम विज्ञान विभाग ने उधम सिंह नगर जिले में आज से 13 जनवरी तक जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं।

Share

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाको में शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। Three days holiday in Udham Singh Nagar इसके कारण सर्दी बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड से लोगों का जन जीवन प्रभावित हो रहा है। हांड कंपा देने वाली ठंड से लोग ठिठुरते नजर आ रहे है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सर्दी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर दिख रहा है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने उधम सिंह नगर जिले में आज से 13 जनवरी तक जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। साथ ही शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।