देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल! बारिश के बीच पुलिस से धक्का मुक्की | Uttarakhand News

Spread the love

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद कूच के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने देर शाम लोक भवन कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए पहले बैरिकेडिंग के घेरे को तोड़ दिया। फिर दूसरे बैरिकेडिंग पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी ने यदि आरोप लगाया कि राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया और जब वो लोकतांत्रिक तरीके से पीएम आवास के बाहर पहुंचे, तो उन्होंने जबरन उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके खिलाफ सभी कांग्रेसियों ने न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के निकट इकट्ठा होकर लोक भवन कूच किया है।