उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी, मतदाताओं की संख्या 82.50 लाख पहुंची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है। उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है।

Share

2024 निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी कमर कस ली है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। Number of voters in Uttarakhand उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है। इस बार 99,922 मतदाता बढ़े हैं। इनमें से 42,70,597 पुरुष और 39,72,540 महिलाएं हैं। इसके साथ ही 286 ट्रांसजेंडर वोटर भी हैं। वहीं प्रदेश में 93,357 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 90,763 पुरुष और 2594 महिलाएं शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए कहा, राज्य में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश में 80 साल से अधिक आयु वर्ग के 154259 मतदाता हैं। जबकि 70 से 79 आयु वर्ग के 414114, 60 से 69 आयुवर्ग के 750563, 50 से 59 आयुवर्ग के 1186686, 40 से 49 आयु वर्ग के 1704523, 30 से 39 आयु वर्ग के 2244926, 20 से 29 आयु वर्ग के 1659290 मतदाता हैं। प्रदेश में रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। रुद्रप्रयाग जिले में 194342 मतदाताओं में से 97767 महिला और 96575 पुरुष मतदाता हैं। जबकि अन्य जिलों में महिलाओं से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।