‘Hanuman Ansh’ कैसे बड़े स्टार्स पर भारी पड़े बाबा? | Neem Karoli | bollywood | Uttarakhand News

Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े स्टार्स का जलवा फीका पड़ रहा है और चर्चा है बाबा नीम करोली की फिल्म की!आखिर ऐसा क्या हुआ कि सीमित बजट की फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और ट्रेड पंडित भी इसके प्रदर्शन को लेकर चर्चा करने लगे?क्या ये सिर्फ फिल्म की कहानी का असर है, या फिर बाबा नीम करोली से जुड़ी आस्था ने बॉक्स ऑफिस का पूरा खेल बदल दिया? आखिर बड़े स्टार्स पर कैसे भारी पड़ा बाबा का नाम? देखिए पूरी कहानी। दोस्तो सिनेमा के इतिहास में आपने फिल्मों को हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर होते देखा होगा। करोड़ों का पीआर (PR), बड़े-बड़े सुपरस्टार्स और देश भर में हजारों स्क्रीन्स अमूमन फिल्में इसी फॉर्मूले से हिट होती हैं। लेकिन आज मैं आपको बॉक्स ऑफिस पर हुए एक ऐसे साक्षात ‘चमत्कार’ की कहानी बताने जा रहा हूं, जिसने बॉलीवुड के सारे गणित, सारे कयास और सारे अहंकार को मिट्टी में मिला दिया है! बिना किसी बड़े स्टार के, बिना किसी शोर-शराबे के एक फिल्म थिएटर्स में आती है। पहले हफ्ते थिएटर्स खाली रहते हैं, ट्रेड पंडित इसे ‘फ्लॉप’ घोषित कर देते हैं, लेकिन फिर फिर कुछ ऐसा होता है कि तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में 9,000% का उछाल आता है! जी हां, दोस्तो मैं बात कर रहा हूं बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की! आगे देखिए और वीडियो को पूरा देखिए देखिए कि कैसे इस छोटे बजट की फिल्म ने सिनेमाघरों को कैंची धाम बना दिया है। 7 अगस्त, ये वो तारीख थी जब देश भर के सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई। ओपनिंग डे का कलेक्शन था मात्र 8 से 10 लाख रुपये। थिएटर्स में गिने-चुने लोग थे। दोस्तो बड़े-बड़े फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को अपनी रेटिंग्स की लिस्ट में जगह तक नहीं दी। ट्रेड पंडितों ने मान लिया था कि यह फिल्म भी बाकी लो-बजट फिल्मों की तरह दो दिनों में सिनेमाघरों से उतर जाएगी, लेकिन वो भूल गए थे कि ये फिल्म किसी काल्पनिक कहानी पर नहीं, बल्कि उस संत के जीवन पर है जिसके एक इशारे पर दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन सिर झुकाते हैं।

दोस्तो रिलीज के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में खेल पलटना शुरू हुआ। जो लोग फिल्म देखकर बाहर निकल रहे थे, उनकी आंखों में आंसू थे और जुबान पर बाबा नीम करोली का नाम। सोशल मीडिया पर बिना किसी पेड़-प्रमोशन के एक लहर उठी। इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब और फेसबुक पर भक्तों ने फिल्म के दृश्यों और गानों को शेयर करना शुरू किया। नतीजा यह हुआ कि तीसरे हफ्ते में जहां बड़ी-बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं, वहां ‘हनुमान अंश’ के शोज की संख्या दोगुनी कर दी गई। टिकट खिड़की पर वो जादू हुआ जिसे ट्रेड एक्सपर्ट्स ‘9,000% का अविश्वसनीय उछाल’ कह रहे हैं। अब बात करते हैं दोस्तो उस गणित की जिसने बड़े-बड़े कॉर्पोरेट प्रोडक्शन हाउसेस के होश उड़ा दिए हैं। इस फिल्म का कुल मेकिंग बजट मात्र 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। और इस छोटे से बजट की फिल्म ने 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध बॉक्स ऑफिस रिपोर्टों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ का India net collection करीब ₹42 करोड़ बताया जा रहा है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक 24वें दिन फिल्म ₹40 करोड़ India net पार कर चुकी थी। दोस्तो जहां 100-100 करोड़ के बजट वाली स्टार-स्टडेड फिल्में अपनी लागत नहीं निकाल पा रही हैं, वहां इस सादगी से भरी फिल्म ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोस्तो ये सफलता सिर्फ एक फिल्म की सफलता नहीं है, बल्कि यह इस देश की सनातन संस्कृति और आस्था की जीत है। इसने बॉलीवुड को साफ संदेश दे दिया है कि भारतीय दर्शक अब महंगे सेट्स और खोखली कहानियों से ऊब चुके हैं; उन्हें अपनी मिट्टी, अपने संतों और अपनी जड़ों से जुड़ी सच्ची कहानियां चाहिए। बाबा नीम करोली के आशीर्वाद से बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि जब नियत साफ हो और कंटेंट में दम हो, तो बॉक्स ऑफिस खुद-ब-खुद नतमस्तक हो जाता है और बांकी कैची धाम वाले बाबा कि कृपा आप क्या कहेंगे।