कालाढूंगी में निहाल नाला उफान पर!घरों में घुसा पानी-मलबा, रातभर दहशत! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते निहाल नाला उफान पर आ गया, जिससे रिहायशी इलाकों में पानी और मलबा घुस गया। इस जलप्रलय और भारी बारिश के कारण स्थानीय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निहाल नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ का पानी और कीचड़ रिहायशी इलाकों में फैल गया। कई घरों के भीतर तक मलबा भर जाने से लोगों के जरूरी सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नाले का बहाव इतना तेज था कि निचले इलाकों में रहने वाले लोग पूरी रात खौफ के साए में रहे और सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आए। नाले के उफान पर आने से आसपास के संपर्क मार्गों पर जलभराव और जलमग्न होने जैसी स्थितियां बन गई हैं।