क्या आपने कभी किसी जीते-जागते पहाड़ को अपनी आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढहते देखा है? ज़रा सोचिए, आप अपने घर में सो रहे हों और अचानक खिड़की के बाहर से पहाड़ के चीखने की आवाज़ आए! इस वक्त उत्तराखंड के 80 गांवों में रहने वाले हजारों लोग हर रात इसी खौफ के साए में सो रहे हैं। आखिर देवभूमि में ऐसा क्या हुआ कि अचानक नदियां इंसानों का रास्ता रोकने लगीं? दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड, जिसे हम अपनी आस्था, शांति और असीम खूबसूरती के लिए जानते हैं, आज वही देवभूमि कुदरत के एक भयानक रूप से जूझ रही है। साल 2026 का यह मॉनसून उत्तराखंड के लोगों के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया खोलिए, तो हर तरफ सिर्फ एक ही मंजर दिखाई देता है—कहीं पहाड़ ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं, तो कहीं नदियां सब कुछ निगल जाने पर आमादा हैं। दोस्तो सबसे डरावनी और ताजा खबर रुद्रप्रयाग जिले से आ रही है। भारी बारिश के चलते केदार घाटी के तिमली-बदमा मोटर मार्ग पर एक पूरा पहाड़ भरभराकर नीचे आ गिरा। इस भयानक लैंडस्लाइड का नतीजा यह हुआ कि करीब 80 पहाड़ी गांवों का संपर्क देश और दुनिया से पूरी तरह कट गया है। न बिजली, न राशन की सप्लाई, और न ही कोई मेडिकल इमरजेंसी की सुविधा। लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने सालों बाद पहाड़ का ऐसा रौद्र रूप देखा है।
दोस्तो सिर्फ रुद्रप्रयाग ही नहीं, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भी कुदरत का कहर टूट रहा है। मूसलाधार बारिश के कारण बागेश्वर की 15 से ज्यादा मुख्य सड़कें इस समय पूरी तरह बंद हैं। दोस्तो इधर अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां इस वक्त खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। लेकिन इधर दोस्तो इस आपदा के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो एक तरफ तो हमारे सिस्टम पर सवाल उठाती हैं, और दूसरी तरफ पहाड़ों में रहने वाले लोगों के कभी न टूटने वाले हौसले को सलाम करती हैं। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जहां नदियां उफान पर हैं और पुल बह चुके हैं। वहां मासूम स्कूली बच्चे और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर, जेसीबी मशीन के लोहे के बकेट में बैठकर उफनती नदियों को पार कर रहे हैं। दोस्तों, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें दिन-रात रास्तों को खोलने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अभी भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। अगर आप इस मौसम में उत्तराखंड की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी आपसे गुजारिश है कि जब तक मौसम सामान्य न हो, पहाड़ों की यात्रा करने से बचें। स्थानीय लोग भी नदी-नालों और संवेदनशील रास्तों से दूर रहें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।अगर आपको यह ग्राउंड रिपोर्ट और जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो, तो इस वीडियो/लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।