देहरादून दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसे लोग, सुरक्षा पर बड़ा सवाल!| Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में हाथ में चापड़ (धारदार हथियार) लहराते हुए कुछ युवकों के घुसने से भारी अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल के पास स्थित एसपी ऑफिस के समीप दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए एक पक्ष भागकर सीधे इमरजेंसी वार्ड के भीतर जा घुसा। हमलावर पक्ष के युवक भी चापड़ लहराते हुए उनका पीछा करते हुए वार्ड के अंदर तक पहुंच गए और ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के सामने ही विरोधी पक्ष पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। जब स्वास्थ्यकर्मियों ने बीच-बचाव करना चाहा, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी, जिससे डर के मारे मरीजों और डॉक्टरों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।