मंदाकिनी में फंसीं कई महिलाएं! SDRF ने समय रहते बचाई जान | Uttarakhand News

Spread the love

तिलवाड़ा क्षेत्र में मंदाकिनी नदी के बीच महिलाओं के फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF और DDRF की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर बह रही है, लेकिन SDRF और DDRF की टीम ने समय पर महिलाओं को रेस्क्यू कर लिया। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और तटवर्ती क्षेत्रों से पूरी तरह दूर रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी परिस्थिति में बहाव के बीच जाने का जोखिम न उठाने को कहा है। फिलहाल पूरे जिले की नजर इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है।