उत्तराखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां; ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

उत्तराखंड में रविवार यानि आज भी राज्य भर में बारिश के कोई असर नहीं दिख रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज भी धूप खिली रहेगी। Uttarakhand Weather Today हालांकि बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण मौसम में नमी कम रहेगी और सूखी ठंड का सामना लोगों को करना होगा। मौसम विभाग ने आज फिर एक बार कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आगामी नौ जनवरी को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण बर्फबारी और वर्षा के आसार हैं। ठंड अधिक होने के कारण लोगों ने सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी अलाव का सहारा लिया। वहीं, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को शहर के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

कोहरे को लेकर हरिद्वार जिले में भी हालत लोगों के लिए कुछ मुश्किलों भरे रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हरिद्वार जिले के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यानी हरिद्वार जिले के कई हिस्सों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान राज्य भर में तापमान काफी कम रहेंगे और प्रदेश के लोगों को बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण सूखी ठंड का भी सामना करना होगा। दरअसल, काफी समय से राज्य में बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है, लिहाजा वातावरण में नमी की कमी आंकी जा रही है। इस दौरान मौसम विभाग ने सुबह और रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए हैं। उधर दूसरी तरफ मैदानी जिलों में कोहरा काफी ज्यादा होने के कारण इसका असर फसल पर भी पड़ सकता है।