वैदर अपडेट: उत्तराखंड में बढ़ रहा तापमान, सताने लगी गर्मी, आने वाले दिनों का जानें हाल

24 मार्च को सभी जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। बीते दिन भी ऐसा ही मौसम सभी जगहों पर देखने को मिला। दोपहर के समय तेज धूप गर्मी के आने का अहसास करवा रही है।

Share

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते तेज़ धूप के कारण गर्मी महसूस हो रहा है। मार्च का महीना समाप्ति की ओर है, ऐसे में बढ़ता तापमान भी गर्मी के आने की आहट दे रहा है। Uttarakhand Weather News Today आलम यह है कि राज्य के कुछ इलाकों में मौसम 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।

रविवार को देहरादून समेत पूरे प्रदेश में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में दोपहर में तपिश बढ़ गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में अभी पारा सामान्य से कम है। इसके अलावा रात को तापमान में कमी के कारण हल्की ठंड बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। आज भी देहरादून में बीते दिन के मुकाबले तापमान बढ़ने की संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। बीते रोज के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।