राजधानी देहरादून के सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करने वाले दो युवक विकासनगर में यमुना नदी में डूब गए। घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। Two Youth Drowned In Yamuna River घटना के मुताबिक, शनिवार को सेलाकुई कंपनी में काम करने वाले दो युवक विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर क्षेत्र में घूमने आए थे। दोनों युवक यमुना नदी में नहाने उतरे। इस दौरान नदी की गहराई को समझ नहीं पाए और डूब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे विकासनगर पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम ने यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद जवानों ने दोनों शवों को नदी की गहराई से बरामद किया। एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के मुताबिक मृतक युवकों की पहचान 22 वर्षीय संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह जिला अल्मोड़ा और 23 वर्षीय ऋतिक उपाध्याय जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players